शेयर मंथन में खोजें

3.5% से ज्यादा चढ़ा जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (GPT Infraprojects) का शेयर

ठेका मिलने की खबर से जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (GPT Infraprojects) के शेयर भाव में 3.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के संयुक्त उद्यम (जीपीटी-भारतीय) को 159.81 करोड़ रुपये का ठेका पुल निर्माण और परीक्षण के लिए दिया है, जिसकी अवधि 10 महीने है। संयुक्त उद्यम में कंपनी की हिस्सेदारी 51% है, जिसके नतीजे में इस ठेके से कंपनी को 81.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।
दूसरी ओर बीएसई में जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स का शेयर 59.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 62.80 रुपये पर खुला, जो इसका दैनिक ऊपरी सर्किट स्तर भी है। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद 10 बजे के करीब यह दोबारा ऊपरी सर्किट पर पहुँचा। हालाँकि 11.35 के करीब फिर से कंपनी के थोड़े शेयरों में बिकवाली हुई। सवा 12 बजे के आस-पास यह 2.15 रुपये या 3.59% की तेजी के साथ 62.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख