शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मिलाया हीरो साइकिल्स (Hero Cycles) से हाथ

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) और गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की रियल एस्टेट प्राइवेट इक्विटी फर्म गोदरेज फंड मैनेजमेंट (Godrej Fund Management) ने हीरो साइकिल्स (Hero Cycles) के साथ संयुक्त उद्यम करार किया है।

संयुक्त उद्यम हीरो साइकिल्स की गुड़गाँव में स्थित 4 एकड़ जमीन का निर्माण करेगा। प्रधान कार्यालय संपत्ति में लगभग 10 लाख वर्ग फुट पर मुख्य कार्यालय और खुदरा परिसर होगा। निर्माण के अलावा संयुक्त उद्यम कंपनी इस क्षेत्र का प्रबंधन और पट्टे पर भी देगी।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में इस खबर का सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 652.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 658.00 रुपये पर खुला। शेयर में उठापटक देखने को मिली है, मगर यह हरे निशान में ही रहा है। पौने 2 बजे के करीब गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 11.85 रुपये या 1.82% की वृद्धि के साथ 664.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख