शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) करेगी जापानी दवा कंपनी का अधिग्रहण

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) ने जापानी दवा कंपनी पोला फार्मा (Pola Pharma) के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

सौदे की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गयी है। बता दें कि पोला फार्मा के पोर्टफोलियो में मुख्यत: त्वचाविज्ञान उत्पाद शामिल हैं। सन फार्मा ने पोला फार्मा की 100% इक्विटी हिस्सेदारी का सौदा 10 लाख डॉलर में किया है, जिसके 31 जनवरी 2019 तक या इससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।
दिसंबर 2017 की समाप्ति पर पोला फार्मा का सालाना शुद्ध घाटा 70 लाख डॉलर और आमदनी 10.8 करोड़ डॉलर की रही थी।

दूसरी तरफ बीएसई में सन फार्मास्यूटिकल का शेयर 525.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 526.30 रुपये पर खुला। खुलने के साथ ही यह शेयर लाल निशान में पहुँच गया और अंत तक दबाव में रहा। कारोबार के अंत में यह 15.15 रुपये या 2.88% की गिरावट के साथ 510.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख