शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला यूनिकेम लैब (Unichem Lab) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी यूनिकेम लैब (Unichem Lab) के शेयर में आज करीब 11% तक की बढ़त दर्ज की गयी। 11 बजे के करीब यह 6.5% से ज्यादा की वृद्धि दिखा रहा है।

दरअसल कंपनी को अपने मुम्बई में स्थित दफ्तर के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) प्राप्त हुई है। यूनिकेम को यूएसएफडीए से विपणन पश्चात प्रतिकूल दवा अनुभव के लिए ईआईआर मिली है। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कंपनी के दफ्तर का निरीक्षण इसी वर्ष 25 से 29 जून के बीच किया था। ईआईआर का अर्थ जाँच का बंद होना होता है।
इस खबर के बाद यूनिकेम लैब के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का शेयर 202.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 223.00 रुपये पर खुल कर 224.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11 बजे के आस-पास यह 13.80 रुपये या 6.81% की वृद्धि के साथ 216.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख