शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी की बिक्री से उछला सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने अपनी सहायक कंपनी टोर्नेडो सोलरफार्म्स (Tornado Solarfarms) की 100% हिस्सेदारी बिकवाली का सौदा पूरा कर लिया है।

विंड टरबाइन आपूर्तिकर्ता सुजलॉन एनर्जी ने टोर्नेडो सोलरफार्म्स की पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए सीएलपी विंड (CLP Wind) के साथ समझौता किया था। सौदे के पहले चरण में सीएलपी ने टोर्नेडो की 49% हिस्सेदारी नकद 15.92 करोड़ रुपये में खरीदी, जबकि शेष 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण सौदे के दूसरे चरण में 16.57 करोड़ रुपये में पूरा किया। सौदा पूरा होने के साथ ही टोर्नेडो अब सुजलॉन एनर्जी की सहायक कंपनी नहीं रही।
उधर बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 5.42 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 5.54 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका सर्वाधिक भाव 5.67 रुपये का रहा है। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 3.69% की मजबूती के साथ 5.62 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख