शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने बंद किया संयंत्र

प्रमुख पेट्रोकेमिकल कंपनी गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में स्थित अपने संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

गोवा कार्बन ने शनिवार 24 नवंबर से अपने इस संयंत्र का संचालन रखरखाव के लिए रोका है। कंपनी निरंतर समय पर अपने देश भर में स्थित विभिन्न संयंत्रों में रखरखाव के लिए संचालन रोकती रहती है। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर 529.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 525.10 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर में 541.95-523.80 रुपये के दायरे में उठापटक देखने को मिली है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.20 रुपये या 0.60% की मजबूती के साथ 533.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में गोवा कार्बन के शेयर का शिखर 1,215.40 रुपये और निचला स्तर 399.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख