शेयर मंथन में खोजें

शेयर वापस खरीदने की घोषणा से उछला एम्फैसिस (Mphasis) का शेयर

आज आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) के शेयर भाव में करीब 4.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

एम्फैसिस का बायबैक ऑफर (शेयरों की वापस खरीद) 07 दिसंबर से खुलने जा रहा है, जिसमें 20 दिसंबर तक कंपनी 73,20,555 शेयरों को 1,350 रुपये प्रति की दर से 988.27 करोड़ रुपये में वापस खरीदेगी। विचाराधीन भुगतान के लिए अंतिम तिथि 01 जनवरी है। इससे पहले 2017 में भी एम्फैसिस ने 1.74 करोड़ शेयरों को 11.03 अरब रुपये में वापस खरीदा था।
इस बीच बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 905.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 922.00 रुपये पर खुल कर 947.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आज सुबह से ही एम्फैसिस के शेयर का रुख ऊपर की ओर है। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 40.35 रुपये या 4.46% की तेजी के साथ 946.05 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख