शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिका में पेश की नयी दवा

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

डॉ रेड्डीज ने अमेरिका में क्लोरथैलिडोन गोली पेश की है, जो एक अन्य दवा हाइग्रोटॉन का जेनेरिक संस्करण है। इस दवा का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप को घटाने के लिए किया जाता है, जिसे अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए से मंजूरी मिली हुई है। बता दें कि हाइग्रोटॉन की अमेरिका में बिक्री सितंबर 2018 तक पिछले करीब एक साल की अवधि में 12.2 करोड़ डॉलर रही है।
हालाँकि इस खबर का डॉ रेड्डीज के शेयर पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,590.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,590.00 रुपये पर खुल कर 2,549.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 29.20 रुपये या 1.13% की कमजोरी के साथ 2,561.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख