शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने किया मीडिया स्टार्ट-अप में निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने मीडिया स्टार्ट-अप न्यू इमर्जिंग वर्ल्ड ऑफ जर्नलिज्म (New Emerging World of Journalism) या एनईडब्ल्यूजे में निवेश किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रियल ने शुरुआती सौदे में 1.03 करोड़ रुपये में एनईडब्ल्यूजे के 30,000 शेयरों के साथ ही 125 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर खरीदे हैं। परिणामस्वरूप एनईडब्ल्यूजे रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स की सहायक कंपनी बन गयी है। एनईडब्ल्यूजे की स्थापना जनवरी 2018 में ही की गयी है।
उधर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का रुख आज ऊपर की तरफ रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,127.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,132.30 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,157.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंतिम चंद मिनटों में कंपनी के शेयरों में 21.45 रुपये या 1.90% की तेजी के साथ 1,148.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख