शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने आज एडीएस आरएसयू योजना-2004 के तहत 4,660 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 311.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 318.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 309.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 1.50 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 310.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में विप्रो का शेयर 339.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 253.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। इस समय की विप्रो की बाजार पूँजी 1,40,428.39 करोड़ रुपये है।
बता दें कि 28 दिसंबर से विप्रो बीएसई सेंसेक्स से बाहर होने जा रही है। हाल ही घोषणा की गयी है कि सेंसेक्स में विप्रो और अदाणी पोर्ट्स की जगह एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस शामिल होंगी। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख