शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, आईडीबीआई बैंक, जेट एयरवेज, नेस्ले इंडिया और महानगर गैस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, आईडीबीआई बैंक, जेट एयरवेज, नेस्ले इंडिया और महानगर गैस शामिल हैं।

टीसीएस - कंपनी ने यूएस प्रबंधन परामर्श फर्म ब्रिजपॉइंट ग्रुप के कारोबार का अधिग्रहण किया।
सिकाल लॉजिस्टिक्स - कंपनी को कोयला निकालने के लिए महानदी कोलफील्ड्स से ठेका मिला है।
मर्केटर - कंपनी ने 28.54 करोड़ रुपये में पुराना जहाज एम.एस. वेदिका प्रेम बेचा।
जेट एयरवेज - कंपनी के मुताबिक जेट एयरवेज से नरेश गोयल के बाहर निकलने की खबर अनुमानित है।
आईडीबीआई बैंक - बैंक ने पुष्टि की कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बैंक के अधिग्रहण के लिए एलआईसी को मंजूरी दे दी है।
महानगर गैस - 29 नवंबर से कंपनी के अध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशक के रूप में भुवन चंद्र त्रिपाठी की नियुक्ति को मंजूरी दी।
गैमन इंडिया - कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 165.24 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
नेस्ले इंडिया - निदेशक मंडल 5 दिसंबर, 2018 को वर्ष 2018 के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा पर विचार करेगा।
इलाहाबाद बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन कर दिया है, जो 1 दिसंबर से लागू होगी।
इंडोको रेमेडीज - कंपनी ने पातालगन में एक नयी अत्याधुनिक एपीआई विनिर्माण सुविधा शुरू की। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख