शेयर मंथन में खोजें

लगातार चौथे सत्र में ऊपरी सर्किट में पहुँचा होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure) का शेयर

होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure) का शेयर आज 19.96% की जोरदार तेजी के साथ लगातार चौथे दिन ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

तीन दिन पहले खबर आयी थी कि थाईलैंड की माइनर इंटरनेशनल (Minor International) 35 करोड़ डॉलर में होटल लीलावेंचर की अधिकांश हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। इस संबंध में बीएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण माँगा था, जिसके जवाब में होटल लीलावेंचर ने बीएसई को स्पष्टीकरण भेजा कि कंपनी और इसके लेनदार अधिकतम मूल्य हासिल करने के लिए अलग-अलग खरीदारी प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
हालाँकि कंपनी ने साफ किया कि अभी तक हिस्सेदारी बिकवाली या कंपनी में निवेश के संबंध में किसी भी निवेशक के साथ कोई करार नहीं हुआ है। होटल लीलावेंचर कोई भी करार होने पर शेयर एक्सचेंजों को सूचित करेगी।
बीएसई में होटल लीलावेंचर का शेयर 15.28 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 16.90 रुपये पर खुला। शुरुआती 10 मिनट में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद यह 9.25 बजे 18.33 रुपये के ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया। सवा 10 बजे के आस-पास भी कंपनी का शेयर 3.05 रुपये या 19.96% की बढ़त के साथ 18.33 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख