शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने किया तीन नयी शाखाओं का शुभारंभ

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अपनी तीन नयी शाखाओं का शुभारंभ किया है।

यह तीनों शाखाएँ कर्नाटक के कड़बगेरे, मैंगलुरु और इले कोडिहल्ली में स्थित हैं। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 827 हो गयी है। इससे पहले 16 नवंबर को बैंक ने अपनी 824वीं शाखा का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा में किया था।
तीन नयी शाखाओं के शुभारंभ की खबर से बैंक के शेयर भाव में करीब आधा फीसदी की बढ़त हुई है। बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 101.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 103.00 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ 102.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 170.60 रुपये और निचला स्तर 92.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख