शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए 4% से अधिक मजबूत हुआ सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) का शेयर

रसद कंपनी सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) के शेयर भाव में आज 4% से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी को महानदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields) से 363 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का ठेका प्राप्त हुआ है। इसमें हिंगुला ओसीपी, हिंगुला (ओडिशा) क्षेत्र में कोयले की निकासी और संबंधित परिवहन गतिविधियाँ शामिल हैं। कंपनी को इस क्षेत्र से 3 साल की अवधि में 1.620 करोड़ घन मीटर कोयला निकालना है।
इस बीच बीएसई में सिकाल लॉजिस्टिक्स का शेयर 151.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 159.05 रुपये पर खुला। 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.45 रुपये या 4.26% की बढ़त के साथ 158.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 268.00 रुपये और निचला स्तर 139.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख