शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला मिंडा कॉर्प (Minda Corp) का शेयर

मिंडा कॉर्प (Minda Corp) के शेयर में आज 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

मिंडा कॉर्प ने 25 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों का 27 नवंबर की परिपक्वता (मैच्योरिटी) तिथि पर भुगतान (रिडीम) कर दिया। कंपनी ने ये डिबेंचर 29 अगस्त 2018 को जारी किये थे। इस खबर का कंपनी के शेयर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है।
मिंडा कॉर्प दो-तिपहिया और ऑफ-रोड वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल सुरक्षा प्रणाली की सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।
बीएसई में मिंडा कॉर्प का शेयर 134.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 136.20 रुपये पर खुला। 12 बजे के आस-पास यह 140.00 रुपये के अभी तक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के आस-पास मिंडा कॉर्प के शेयरों में 5.55 रुपये या 4.14% की तेजी के साथ 139.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख