शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) के स्टरलाइट संयंत्र को बंद किया जाना अनुचित - एनजीटी (NGT)

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) या एनजीटी की तीन सदस्यीय स्वतंत्र समिति ने वेदांत (Vedanta) के स्टरलाइट संयंत्र को बंद किये जाने को अनुचित बताया है।

वेदांत का यह तांबा संयंत्र तमिलनाडु के थुथुकुड़ी में स्थित है, जिसे राज्य सरकार ने मई 2018 में पर्यावरण संबंधी चिंताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे 13 लोगों की पुलिस फायरिंग में मौत के बाद बंद करने का आदेश दिया था। अब पर्यावरण कोर्ट समिति की रिपोर्ट पर 07 दिसंबर को फैसला लेगी।
संयंत्र पर एनजीटी के फैसले का कंपनी के शेयर पर काफी अच्छा असर पड़ा है।
दूसरी तरफ बीएसई में वेदांत का शेयर 192.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 196.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में वेदांत का ऊपरी स्तर 200.45 रुपये रहा है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.25 रुपये या 3.24% की तेजी के साथ 199.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख