शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) छोड़ सकती है टाटा टेलीसर्विसेज के अधिग्रहण की योजना

खबरों के अनुसार टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications), टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के अधिग्रहण की योजना रद्द कर सकती है।

खबर है कि टाटा ग्रुप की एक अन्य कंपनी टाटा संस ने अनौपचारिक रूप से सरकार को जानकारी दी है कि वे इस समय किसी सौदे पर विचार नहीं कर रही। बल्कि टाटा ग्रुप का ध्यान टाटा कम्युनिकेशंस की बैलेंस शीट मजबूत करने की तरफ है।
बता दें कि सरकार की टाटा कम्युनिकेशंस (पूर्व में विदेश संचार निगम) में 26% हिस्सेदारी है। वहीं सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के साथ टाटा टेलीसर्विसेज पर मार्च तक 36,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। सरकार के ऋण के अलावा बचे हुए 26,000 करोड़ रुपये में से टाटा संस 20,000 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान कर चुकी है।
उधर आज टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। बीएसई में कंपनी का शेयर 523.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 527.85 रुपये पर खुल कर 534.85 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 11.40 रुपये या 2.18% की वृद्धि के साथ 534.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख