शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से एक और दवा के लिए मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक और नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी लांसोप्राजोल (Lansoprazole) गोलियों की बिक्री के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल अम्लता, सीने में जलन, आँतों और पेट के अल्सर के उपचार में किया जाता है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में करेगी।
कंपनी को लिनाग्लिपटिन गोली के लिए भी प्रयोगात्मक मंजूरी मिली है, जिसका उत्पादन अहमदाबाद के एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 342.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 344.00 रुपये पर खुल कर 359.00 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 13.50 रुपये या 3.94% की वृद्धि के साथ 356.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख