शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर ने छुआ एक महीने का ऊपरी स्तर

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर ने आज एक महीने का शिखर छुआ।

बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 2,16,300 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इससे एचडीएफसी बैंक की चुकता शेयर पूँजी 543.65 रुपये से बढ़ कर 543.69 करोड़ रुपये की हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,084.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 2,097.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान बैंक के शेयर का ऊपरी भाव 2,137.50 रुपये का रहा, जो इसका पिछले एक महीने के भी शिखर है। अंत में यह 45.35 रुपये या 2.18% की बढ़त के साथ 2,130.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,78,992.93 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख