शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्पाइसजेट, टीसीएस, भारत फाइनेंशियल, वोडाफोन आइडिया और एशियन ऑयलफील्ड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्पाइसजेट, टीसीएस, भारत फाइनेंशियल, वोडाफोन आइडिया और एशियन ऑयलफील्ड शामिल हैं।

कैडिला हेल्थकेयर - जायडस कैडिला को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए से एक और नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।
वेदांत - राष्ट्रीय हरित अधिकरण की तीन सदस्यीय स्वतंत्र समिति ने वेदांत के स्टरलाइट संयंत्र को बंद किये जाने को अनुचित कहा।
स्पाइसजेट - कंपनी को अजय सिंह को प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली।
टीसीएस - अमेरिकी जूरी ने भेदभाव मामले में टीसीएस के पक्ष में फैसला दिया।
एशियन ऑयलफील्ड - कंपनी को ओएनजीसी से 27.65 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
आयनॉक्स लीजर - कंपनी ने 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 64 लाख शेयर जारी करने को मंजूरी दी।
भारत फाइनेंशियल - कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में 289 .14 करोड़ रुपये की छठा प्रतिभूति लेनदेन पूरा की।
मोनोटाइप इंडिया - बोर्ड ने कंपनी के निदेशक और सीएफओ के रूप में हर्ष जैन के इस्तीफे को मंजूरी दे दी।
वोडाफोन आइडिया - क्रिसिल ने 6,000 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर कंपनी की रेटिंग घटायी। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख