शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बेचीं बलेनो (Baleno) की 5 लाख से अधिक इकाइयाँ

देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने ब्लॉकबस्टर मॉडल बलेनो (Baleno) की 5 लाख से अधिक इकाइयाँ बेच दी हैं।

मारुति ने बलेनो की 5 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री 38 महीनों में की है, जो एक रिकॉर्ड है। बलेनो की ए2+ सेगमेंट में 27% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। वहीं साल दर साल आधार पर इसकी बिक्री अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 20.4% बढ़ी है।
मारुति सुजुकी ने बलेनो को अक्टूबर 2015 में बाजार में पेश किया था। बलेनो मार्च 2017 से प्रमुख 5 सर्वाधिक बिकने वाली कारों में बनी हुई है।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,550.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 7,587.00 रुपये पर खुला है। 7,670.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद सवा 10 बजे के करीब यह 108.00 रुपये या 1.43% की मजबूती के साथ 7,658.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख