शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) के प्रबंध निदेशक पद पर बरकरार रहेंगे अजय सिंह (Ajay Singh)

आज शुरुआती कारोबार में स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में करीब 1.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

दरअसल स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने अजय सिंह (Ajay Singh) की प्रबंध निदेशक पद पर पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी। अजय सिंह जनवरी 2015 से स्पाइसजेट प्रबंध निदेशक बने हुए हैं।
वहीं गुरुवार को गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने कहा कि उसने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बैंक गारंटी दे दी है। एएआई ने इसके लिए कंपनी को 30 नवंबर तक की मोहलत दी थी।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 80.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 80.90 रुपये पर खुल कर 81.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के करीब यह 0.65 रुपये या 0.81% की मजबूती के साथ 80.80 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 156.25 रुपये और निचला स्तर 60.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख