शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर भाव में करीब 3.5% की गिरावट

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में करीब 3.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने कंपनी के 6,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर रेटिंग घटा दी है। साथ ही क्रिसिल ने भूतपूर्व वोडाफोन के 2,000 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों पर दोबारा रेटिंग की पुष्टि कर दी। क्रिसिल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों की मौजूदा रेटिंग क्रिसिल एए- (नकारात्मक दृष्टिकोण) से क्रिसिल ए+ (नकारात्मक दृष्टिकोण) कर दी।
इस बीच बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 37.75 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 36.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 3.58% की कमजोरी के साथ 36.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 118.00 रुपये और निचला स्तर 32.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख