शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने छुआ एक महीने का शिखर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के शेयर ने आज एक महीने का शिखर छू लिया है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में छठा प्रतिभूतिकरण सौदा पूरा करने का ऐलान किया है। इस सौदे की रकम 289.14 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि आरबीआई (RBI) के प्राथमिकता क्षेत्र ऋण दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी की सारी प्रतिभूति प्राथमिकता क्षेत्र व्यवहार के योग्य हैं। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा किये गये ऐसे 6 सौदों की रकम 2,842.17 करोड़ रुपये हो गयी है।
इस खबर से भारत फाइनेंशियल के शेयर को सहारा मिला। बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,030.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,030.10 रुपये पर खुल कर 1,058.95 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा। हालाँकि इसके बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखी गयी। साढ़े 12 बजे के करीब यह सपाट 1,030.25 रुपये पर है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,248.65 रुपये और निचला स्तर 824.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख