शेयर मंथन में खोजें

एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

तेल-गैस कंपनी एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) का शेयर आज ऊपरी सर्किट पर है।

दरअसल कंपनी को ओएनजीसी (ONGC) से 27.65 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका ओएनजीसी ने भारत सेक्टर 11ए के तलछटी बेसिन (हिमालयी अग्रभूमि क्षेत्र) के भूमि क्षेत्रों में 2डी सिस्मिक डेटा अधिग्रहण के लिए दिया है। इस खबर का एशियन ऑयलफील्ड के शेयर पर शानदार असर पड़ा।
बीएसई में एशियन ऑयलफील्ड का शेयर 79.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सीधे ऊपरी सर्किट भाव 83.70 रुपये पर खुला। पौने 1 बजे के करीब भी यह 3.95 रुपये या 4.95% की वृद्धि के साथ 83.70 रुपये पर ही है। वहीं ओएनजीसी का शेयर आज दबाव में है। सरकारी तेल-गैस कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 1.07% की गिरावट के साथ 139.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख