शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में पेश की नयी क्रीम

ल्युपिन (Lupin) को निस्टाटिन और ट्राइमसिनोलोन एसीटोनिड (Nystatin and Triamcinolone Acetonide) क्रीम के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।

इस क्रीम का इस्तेमाल फंगल त्वचा संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। इस उत्पाद में एंटी-फंगल दवा निस्टाटिन शामिल है, जो फंगल को बढ़ने से रोकती है। यह क्रीम एक अन्य दवा कंपनी टैरो फार्मा की इसी नाम वाली क्रीम का जेनेरिक संस्करण है।
आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2018 तक पिछले 1 साल की अवधि में अमेरिका में निस्टाटिन और ट्राइमसिनोलोन एसीटोनिड क्रीम की बिक्री 5.43 करोड़ डॉलर की रही।
नयी क्रीम पेश करने की खबर से ल्युपिन के शेयर में आज 1.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 865.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 868.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 899.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 14.35 रुपये या 1.66% की बढ़ोतरी के साथ 879.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
इस समय ल्युपिन की बाजार पूँजी 39,745.16 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 986.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 723.55 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख