शेयर मंथन में खोजें

तो इस खबर से उछला केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) का शेयर

आज केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) का शेयर 5.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

खबरों के अनुसार कंपनी अपने टायर कारोबार को अलग (Demerge) कर सकती है। खबर है कि अगले 2 हफ्तों में कंपनी इस संबंध में घोषणा कर सकती है। केसोराम अपने टायर कारोबार में एक साझेदार जोड़ना चाहती है, जो कि कई सालों से घाटे में है। टायर व्यापार के खराब प्रदर्शन के कारण ही कंपनी को सितंबर तिमाही में 96.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
बीएसई में केसोराम इंडस्ट्रीज का शेयर 81.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 84.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 88.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 4.60 रुपये या 5.68% की बढ़ोतरी के साथ 85.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
इस समय केसोराम इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 1,220.57 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 173.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 54.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख