शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने की रिकॉर्ड वाहनों की फाइनेंसिंग

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने नंवबर में रिकॉर्ड वाहनों की फाइनेंसिंग की है।

महिंद्रा फाइनेंशियल ने पिछले महीने 84,000 वाहनों/ट्रेक्टरों की वित्त व्यवस्था की, जो एक महीने में कंपनी का अपना रिकॉर्ड है।
देश की प्रमुख ट्रेक्टर फाइनेंसिंग कंपनियों में से एक 1991 में शुरू हुई महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल एक ग्रामीण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जिसके 1000 से अधिक दफ्तर हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 4.50 रुपये या 1.02% की मजबूती के साथ 447.35 रुपये पर बंद हुआ। गौरतलब है कि इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,635.72 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 537.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा, जबकि 351.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख