शेयर मंथन में खोजें

12% से अधिक बढ़ी अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री

राजकोट, गुजरात में स्थित प्रमुख तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) की नवंबर बिक्री में वार्षिक आधार पर 12.60% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने नवंबर 2017 में 3,555 वाहनों के मुकाबले नवंबर 2018 में 4,003 वाहन बेचे। वहीं अप्रैल से नवंबर तक की अवधि की बात करें तो कंपनी ने 33,435 वाहन बेचे, जो कि 2017 की समान अवधि में बिके 28,230 वाहनों की तुलना में 18.44% अधिक हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 3.70 रुपये या 1.12% की गिरावट के साथ 325.50 रुपये पर बंद हुआ। गौरतलब है कि इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 714.25 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 474.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा, जबकि 266.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख