शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प और बायोकॉन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प और बायोकॉन शामिल हैं।

टाटा मोटर्स - कंपनी की नवंबर बिक्री 4% की गिरावट के साथ 50,470 इकाई रह गयी।
मारुति सुजुकी - मारुति की नवंबर बिक्री 1.54 लाख इकाइयों के मुकाबले 0.7% घट कर 1.53 लाख इकाई रह गयी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा की नवंबर बिक्री साल दर साल आधार पर 17% बढ़ कर 45,101 इकाई रह गयी।
एस्कॉर्ट्स - कंपनी ने नवंबर 2018 में साल दर साल आधार पर 56.4% अधिक 8,005 वाहन बेचे।
एसएमएल इसुजु - कंपनी की नवंबर बिक्री 1% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 688 इकाई रही।
आयशर मोटर्स - आयशर मोटर्स की नवंबर कारोबारी वाहन बिक्री 4,916 इकाई से घट कर 4,720 इकाई रह गयी।
अतुल ऑटो - प्रमुख तिपहिया वाहन निर्माता अतुल ऑटो की नवंबर बिक्री में वार्षिक आधार पर 12.60% की बढ़त हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प की नवंबर बिक्री 6,05,270 इकाई से बढ़ कर 6,10,252 इकाई रही।
मर्क - कंपनी ने प्रॉक्टर ऐंड गैंबल को उपभोक्ता स्वास्थ्य व्यवसाय की बिक्री पूरी की।
सन फार्मा - सेबी कंपनी के खिलाफ एक अंदरूनी व्यापारिक मामला फिर से खोल सकती है।
बायोकॉन - कंपनी को यूरोपीय यूनियन स्वास्थ्य नियामक से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख