शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बिक्री में मामूली वृद्धि, शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की नवंबर बिक्री में 0.82% मामूली बढ़त दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर 2017 में 6,05,270 इकाइयों की तुलना में 2018 के समान महीने में 6,10,252 इकाइयाँ बेचीं। इससे पहले अक्टूबर में साल दर साल आधार पर ही कंपनी की बिक्री में 16.4% बढ़त दर्ज की गयी थी। अक्टूबर में हीरो मोटोकॉर्प ने 7,34,668 वाहन बेचे थे।
गौरतलब है कि हीरो मोटोकॉर्प की अभी तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री सितंबर 2018 मे 7,69,138 इकाई रही है।
दूसरी तरफ बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,058.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,070.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 3,018.05 रुपये तक नीचे फिसला है। पौने 11 बजे के करीब हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 28.45 रुपये या 0.93% की बढ़त के साथ 3,029.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख