शेयर मंथन में खोजें

उत्पादन, बिक्री में बढ़त से कोल इंडिया (Coal India) के शेयर में 2% से ज्यादा की मजबूती

साल दर साल आधार पर नवंबर 2018 में सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का मासिक उत्पादन 1.6% की वृद्धि के साथ 5.20 करोड़ टन रहा।

2017 की समान अवधि में कंपनी ने 5.12 करोड़ टन उत्पादन किया था। इस दौरान कोल इंडिया का कुल व्यापार 5.07 करोड़ टन के मुकाबाले 0.6% की बढ़त के साथ 5.10 करोड़ टन रहा।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में देखें तो कंपनी का उत्पादन 32.92 करोड़ टन से 8.8% अधिक 35.83 करोड़ टन और कुल व्यापार 36.79 करोड़ टन से 6.5% बढ़ कर 39.18 करोड़ टन रहा। बिक्री और उत्पादन में बढ़त के सहारे कोल इंडिया के शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 244.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 246.45 रुपये पर खुल कर हरे निशान में बरकरार है। 11 बजे के आस-पास 251.95 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 11.30 बजे के करीब कोल इंडिया के शेयरों में 4.60 रुपये या 1.88% की वृद्धि के साथ 248.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख