शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 1,127 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 1,127 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को धातुकर्म और सामग्री प्रबंधन कारोबार में 755 करोड़ रुपये के कार्य मिले हैं। इनमें हिंदुस्तान जिंक से मिला 15 लाख टन प्रति क्षमता वाले सीसा-जस्ता लाभकारी संयंत्र का निर्माण ठेका शामिल है। साथ ही लार्सन ऐंड टुब्रो की निर्माण इकाई को बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार में 372 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
ठेके मिलने के बावजूद लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर आज दबाव में है। 1,429.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,435.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद शेयर का रुख नीचे की ओर रहा। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 11.65 रुपये या 0.81% की कमजोरी के साथ 1,418.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर का शिखर 1,469.60 रुपये और निचला स्तर 1,176.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख