शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की नवंबर बिक्री में 27% की बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की नवंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 27% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने नवंबर 2017 में 2,51,965 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में 3,19,965 वाहन बेचे। वार्षिक आधार पर ही टीवीएस मोटर का निर्यात 47,207 इकाई से 24% बढ़ कर 58,476 इकाई रहा।
वहीं कंपनी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 26% अधिक 3,07,142 इकाई, घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 28% बढ़ कर 2,60,253 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 43% बढ़त के साथ 1,11,763 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 29% ज्यादा 1,19,883 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 48% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 8,642 इकाई के मुकाबले 12,823 इकाई रही।
हालाँकि बिक्री में शानदार बढ़ोतरी के बावजूद आज टीवीएस मोटर का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में 557.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले टीवीएस मोटर का शेयर 557.40 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में ही 547.85 रुपये के निचले भाव तक टूटा। 1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.70 रुपये या 1.38% की कमजोरी के साथ 549.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख