शेयर मंथन में खोजें

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) ने खरीदी स्प्रिंगवे माइनिंग (Springway Mining) की 51% हिस्सेदारी

सीमेंट निर्माता इंडिया सीमेंट्स (India Cements) ने खनन कंपनी स्प्रिंगवे माइनिंग (Springway Mining) की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने अक्टूबर में स्प्रिंगवे माइनिंग की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया था। 182.89 करोड़ रुपये के सौदे के तहत इंडिया सीमेंट्स स्प्रिंगवे माइनिंग का अधिग्रहण कई चरणों में करेगी।
इस खरीदारी के जरिये इंडिया सीमेंट्स ने मध्य प्रदेश में एक सीमेंट संयंत्र स्थापित करने की योजना बनायी है। हालाँकि इस सकारात्मक खबर का इंडिया सीमेंट्स के शेयर पर आज कोई असर नहीं दिख रहा है।
बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर 97.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 99.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। 10 बजे के करीब यह 1.15 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 96.05 रुपये के भाव पर है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 205.90 रुपये और निचला स्तर 80.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख