शेयर मंथन में खोजें

करीब 8% उछला इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) का शेयर

ई-कॉमर्स कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) के शेयर में करीब 8% की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल टियर-2 और टियर-3 शहरों में कंपनी ने ऑफलाइन व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं के लेन-देन के लिए आधुनिक भुगतान प्रौद्योगिकी मंच तैयार करने के लिए मुम्बई में स्थित इंस्टैंट ग्लोबल पेटेक (Instant Global Paytech) में निवेश किया है। इंस्टैंट ग्लोबल पेटेक ऑफलाइन लेन-देन के लिए आधुनिक भुगतान तकनीक प्रदान करती है।
इस बीच बीएसई में इन्फीबीम एवेन्यूज का शेयर 47.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 48.65 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। साढ़े 10 बजे के करीब यह 3.75 रुपये या 7.84% की मजबूती के साथ 51.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 242.80 रुपये और निचला स्तर 27.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख