शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 10% की तेजी दिख रही है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस की सहायक कंपनी रिलायंस रियल्टी (Reliance Realty) ने दूरसंचार विभाग के पास 1,400 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा कर दी है। सोमवार को कंपनी ने इस संबंध में घोषणा की थी। शीर्ष अदालत के आदेश के मुताबिक अब दूरसंचार विभाग को इसी सप्ताह के भीतर रिलायंस कम्युकेशंस के स्पेक्ट्रम सौदे को मंजूरी देनी है।
इस सौदे के पूरा होने पर कंपनी एरिक्सन (Ericsson) और रिलायंस इन्फ्राटेल के अल्पसंख्यक निवेशकों के बकाया का भुगतान करेगी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कल कहा था कि इसकी संपत्ति बिक्री प्रक्रिया योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 16.62 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 17.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुल कर इसमें और अधिक बढ़ोतरी हुई, जिससे कंपनी का शेयर 18.60 रुपये के शिखर तक चढ़ा। सवा 11 बजे के करीब यह 1.66 रुपये या 9.99% की मजबूती के साथ 18.28 रुपये के भाव पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 41.77 रुपये और निचला स्तर 9.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख