शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को झारखंड सरकार से मिले ठेके, शेयर में तेजी

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को झारखंड सरकार से 225.74 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

इस खबर से कंपनी के शेयर भाव में 4% से ज्यादा की बढ़त हुई है। श्रीराम ईपीसी को झारखंड शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने 166.16 करोड़ रुपये और 59.55 करोड़ रुपये की दो विभिन्न परियोजनाएँ सौंपी हैं। इनमें धनबाद नगर निगम के तहत धनबाद जल आपूर्ति योजना (चरण-1) और खूंटी नगर पंचायत (झारखंड) के लिए जल आपूर्ति प्रणाली का विस्तार और सुदृढ़ किया जाना शामिल है।
इसके साथ ही श्रीराम ईपीसी के पास करीब 3,500 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में श्रीराम ईपीसी का शेयर 11.68 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 11.20 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे तक दबाव में रहने के बाद शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई और यह 12.38 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद 12 बजे के करीब यह 0.50 रुपये या 4.28% की मजबूती के साथ 12.18 रुपये के भाव पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 35.50 रुपये और निचला स्तर 9.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख