शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) ने किया गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन

एसबीआई (SBI) ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

बैंक ने 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचर आवंटित करके 4,021 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है, जिन पर 9.56% की कूपन दर है। एसबीआई ने अतिरिक्त अतिरिक्त टियर-1 पूँजी जुटाने के लिए गैर-परिवर्तनीय बॉन्डों को डिबेंचर की शक्ल में आवंटित किया है।
उधर एसबीआई के शेयर में आज गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में बैंक का शेयर 287.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 287.55 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुल कर शुरुआत से ही एसबीआई के शेयर में गिरावट का रुख बरकरार रहा। अंत में यह 4.70 रुपये या 1.64% की कमजोरी के साथ 282.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर एसबीआई की बाजार पूँजी 2,51,941.11 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख