शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ल्युपिन, टाटा मोटर्स, ऑयल इंडिया, टीसीएस और वोडाफोन आइडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ल्युपिन, टाटा मोटर्स, ऑयल इंडिया, टीसीएस और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

ल्युपिन - कंपनी ने अमेरिका में जेनेरिक सिलोडोसिन कैप्सूल लॉन्च किया।
केसोराम इंडस्ट्रीज - कंपनी ने अपने टायर कारोबार को एक नयी कंपनी के रूप में अलग करने का निर्णय लिया।
टाटा मोटर्स - एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग ने कंपनी और जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पाई की रेटिंग डाउनग्रेड की।
ऑयल इंडिया - कंपनी ने सफलतापूर्वक बीजीडब्ल्यू -8 में साइक्लिक स्टीम स्टिमुलेशन (सीएसएस) तकनीक शुरू की।
ट्राइजिन टेक्नोलॉजीज - सहायक कंपनी ट्राइजिन टेक्नोलॉजीज ने अपनी मूल कंपनी को लाभांश घोषित किया।
टीसीएस - कंपनी ने उपयोगिता के संचालन को डिजिटल रूप में बदलने के लिए आधुनिक बिजली संयंत्र समाधान शुरू किया।
कृधन इन्फ्रा - साथी कंपनी को 105 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
इंडियाबुल्स वेंचर्स - निदेशक मंडल की आवंटन समिति ने 550 रुपये मूल कीमत वाले 2,69,09,898 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स - केयू सुब्बाया ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया
वोडाफोन आइडिया - इंडिया रेटिंग ने 6000 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर रेटिंग इंड एए+/नकारात्मक से इंड एए-/एनसीडी की। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख