शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी ग्लोबल ने घटायी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की रेटिंग, शेयर टूटा

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इसकी सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की क्रेडिट रेटिंग घटा दी।

रेटिंग एजेंसी ने जेगुआर लैंड रोवर की उम्मीद से कम लाभप्रदता के कारण यह फैसला लिया। एसऐंडपी ने टाटा मोटर्स की जारीकर्ता क्रेडिट और वरिष्ठ प्रतिभूति-रहित नोट्स की रेटिंग बीबी से घटा कर बीबी- कर दी। इसी तरह एसऐंडपी ने जारीकर्ता क्रेडिट और वरिष्ठ प्रतिभूति-रहित नोट्स की रेटिंग बीबी से घटा कर बीबी-/नकारात्मक दृष्टिकोण कर दी है।
एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा रेटिंग घटाने जाने से टाटा मोटर्स के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 175.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 177.80 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बावजूद यह शुरुआत से ही दबाव में है। 10 बजे के करीब टाटा मोटर्स का शेयर 3.45 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 172.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख