शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

वाणिज्यिक और उपयोगिता वाहन निर्माता फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने नवंबर बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

साल दर साल आधार पर कंपनी की नवंबर बिक्री में 11.7% की गिरावट आयी है। नवंबर 2017 में 1,687 वाहनों के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 1,489 वाहन बेचे।
इस दौरान कंपनी का निर्यात 52 इकाइयों से 76.92% की गिरावट के साथ केवल 12 इकाई रह गया। इसकी घरेलू बिक्री में भी 9.5% की गिरावट आयी। फोर्स मोटर्स ने देश में पिछले साल नवंबर में 1,632 वाहनों के मुकाबले इस बार 1,477 वाहन बेचे।
बिक्री घटने से फोर्स मोटर्स का शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया। बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 1,678.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,675.00 रुपये पर खुल कर 1,650.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। पौने 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 18.15 रुपये या 1.08% की गिरावट के साथ 1,659.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख