शेयर मंथन में खोजें

कोयला घोटाला मामले में जाँच से टूटा प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) का शेयर

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के शेयर भाव में 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक कोयला घोटाला मामले में जाँच के दौरान कंपनी की 117.09 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह मामला छत्तीसगढ़ में 2008 में फतेहपुर कोयला ब्लॉक आवंटन का है।
खबर है कि ईडी के मुताबिक प्रकाश इंडस्ट्रीज ने 17 नवंबर, 2007 को बीएसई को कोयला ब्लॉक आवंटन के संबंध में भी गलत जानकारी दी थी। कोयला ब्लॉक को असल में 6 फरवरी, 2008 को प्रकाश इंडस्ट्रीज और एसकेएस इस्पात को संयुक्त रूप से आवंटित किया गया था। उस समय गलत जानकारी के कारण प्रकाश इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी।
आज आयी नकारात्मक खबर से प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर काफी प्रभावित हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर 92.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 88.00 रुपये पर खुल कर 83.10 रुपये के निचले भाव तक गिरा। सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 6.85 रुपये या 7.39% की कमजोरी के साथ 85.80 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख