शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को यूएसएफडीए से मिली उच्च रक्तचाप दवा के लिए मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को कैंडेसरटन सिलेक्सेटिल गोली के लिए यूएसएफडीए ने मंजूरी दी है, जिसका उपयोग उच्च रक्तचाप को घटाने के लिए किया जाता है। आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में दिसंबर 2017 तक कैंडेसरटन सिलेक्सेटिल का बिक्री आँकड़ा 2.2 करोड़ डॉलर का रहा।
इस खबर से एलेम्बिक फार्मा के शेयर भाव में बढ़त हुई है। बीएसई में कंपनी का शेयर 615.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 617.00 रुपये पर खुल कर 11 बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ 633.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 9.10 रुपये या 1.48% की मजबूती के साथ 624.15 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख