शेयर मंथन में खोजें

सीमेक (Seamec) ने ओएनजीसी (ONGC) को किराये पर दिया जलयान

जहाजरानी कंपनी सीमेक (Seamec) ने अपना सीमेक-3 (Seamec-3) जलयान सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) को एक साल के लिए किराये पर दिया है।

ओएनजीसी ने 04 दिसंबर से सीमेक-3 की सेवाएँ लेना शुरू कर दिया है। एक साल इसकी सेवाओं के बदले ओएनजीसी सीमेक को करीब 2.21 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। इस खबर से सीमेक के शेयर भाव में मजबूती देखने को मिली है।
बीएसई में सीमेक का शेयर 206.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 204.40 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद पौने 12 बजे के करीब इसमें मजबूती आयी और सीमेक 209.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.95 रुपये या 1.43% की मजबूती के साथ 209.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। वहीं ओएनजीसी का शेयर 2.40 रुपये या 1.64% की कमजोरी के साथ 143.80 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख