शेयर मंथन में खोजें

2,106 करोड़ रुपये के ठेके मिलने के बावजूद दबाव में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का शेयर

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 2,106 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें जल तथा प्रवाह उपचार व्यवसाय में 1,954 करोड़ रुपये और बीएचईएल से भू-संरचना क्षेत्र में मिला 152 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है। हालाँकि इतनी बड़ी परियोजनाएँ प्राप्त होने की खबर के बावजूद लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर आज सुबह से दबाव में है। आज लार्सन ऐंड टु्ब्रो का शेयर अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका है।
बीएसई में कंपनी का शेयर 1,419.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,413.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे तक एक दायरे में रहने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई और यह 1,401.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 15.35 रुपये या 1.08% की गिरावट के साथ 1,404.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,469.60 रुपये और निचला स्तर 1,176.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख