शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) को वेनेजुएला की राष्ट्रीय कंपनी से मिले 3.2 करोड़ डॉलर

खबरों के अनुसार सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) को वेनेजुएला की राष्ट्रीय कंपनी पेट्रोलेओस डी वेनेजुएला (Petroleos De Venezuela) 3.2 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं।

ओएनजीसी को पेट्रोलेओस डी वेनेजुएला या पीडीवी ने बकाया लाभांश भुगतान के निपटान के रूप में यह रकम दी है। खबर है कि ओएनजीसी ने वेनेजुएला की राज्य-तेल कंपनी द्वारा भविष्य में नियमित भुगतान करने की उम्मीद जतायी है।
ओएनजीसी की इकाई ओएनजीसी विदेश की वेनेजुएला के सैन क्रिस्टॉबल क्षेत्र में 40% हिस्सेदारी, जहाँ से प्रतिदिन 18,000 बैरल तेल का उत्पादन होता है। इस क्षेत्र की बाकी 60% हिस्सेदारी पीडीवी के पास है। 2016 में पीडीवी और ओएनजीसी विदेश के बीच करार हुआ था। इसके तहत प्रति दिन 17,000 बैरल तेल की बिक्री करके ओएनजीसी विदेश का 53.7 करोड़ डॉलर का बकाया लाभांश निपटाया जाना था। पीडीवी 9 करोड़ डॉलर का भुगतान करने के बाद बकाया नहीं दे सकी।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर आज कमजोर स्थिति में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 146.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 146.00 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के बाद ओएनजीसी के शेयरों में तेज बिकवाली हुई, जिससे यह 142.55 रुपये के निचले भाव तक गिरा। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.40 रुपये या 1.64% की गिरावट के साथ 143.80 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख