शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने प्राप्त की 85 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 85 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना प्राप्त की है।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के 550 मेगावाट की सौर ऊर्जा निविदा में एनटीपीसी को 3.02 रुपये प्रति इकाई के स्तरित शुल्क पर 85 मेगावाट के लिए कामयाबी मिली। यह शुल्क 25 साल के लिए लागू होगा। 03 दिसंबर को आयोजित नीलामी में एनटीपीसी ने 85 मेगावाट के लिए ही निविदा दाखिल की थी। एनटीपीसी 85 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना करेगी, जो कंपनी की स्थापित क्षमता में शामिल होगी।
उधर बाजार में गिरावट के बीच एनटीपीसी का शेयर कमजोर स्थिति में रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 143.05 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद साढ़े 10 बजे एनटीपीसी के शेयर भाव में गिरावट आनी शुरू हुई, जिससे यह 139.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अंत में यह 2.45 रुपये या 1.71% की कमजोरी के साथ 140.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख