शेयर मंथन में खोजें

4% से अधिक टूटा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर

बुधवार के सत्र में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के शेयर भाव में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी।

आज कंपनी ने तीन विभिन्न सीरीजों के तहत 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके 112.5 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। महिंद्रा फाइनेंशियल इन डिबेंचरों को बीएसई के थोक ऋण बाजार खंड पर सूचीबद्ध करेगी।
उधर बाजार में गिरावट के बीच महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर आज पूरे सत्र में लाल निशान में रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 440.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 434.85 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 416.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला। अंत में यह 17.80 रुपये या 4.04% की कमजोरी के साथ 422.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख