शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र सरकार ने दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildocn) पर लगाया जुर्माना

खबरों के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildocn) पर 33.78 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

कंपनी पर यह जुर्माना राज्य के बीड जिले में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से मुरम (मुलायम चट्टान) की खुदाई के कारण लगाया गया है।
खबर है कि इस संबंध में बीड प्रशासन को कंपनी के खिलाफ एक शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए माजलगाँव तहसीलर एन.जी. जंपलवाड़ ने कंपनी को जुर्माना नोटिस जारी कर दिया।
उधर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 459.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 454.05 रुपये पर खुला। बाजार में आयी गिरावट के बीच आज दिलीप बिल्डकॉन का शेयर भी पूरे सत्र में दबाव में रहा। सत्र के अंत में यह 13.15 रुपये या 2.86% की गिरावट के साथ 445.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,248.35 रुपये और निचला स्तर 365.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख